लक्ष्य योजना के तहत चयनित सदर अस्पताल ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है। इसको लेकर राज्य स्तरीय टीम ने रैंकिंग जारी की है। जिसमें सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष को कुल 81 प्रतिशत एवं ऑपरेशन थियेटर को 74 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि मानक के अनुसार 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है. राज्य-स्तरीय टीम अपनी रैंकिंग की रिपोर्ट केंद्रीय टीम को भेज चुकी है। अब केंद्रीय टीम सदर अस्पताल का निरीक्षण करेगी। योजना के तहत सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष व ऑपरेशन थियेटर में मिलने वाली सुविधाओ रैंकिंग किया जाता है। लक्ष्य योजना के तहत चयनित अस्पताल का तीन स्तर पर रैंकिंग किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
