इंडियन डाइटेटिक एसोसिएशन द्वारा पोषण पर आधारित दो दिवसीय नेशनल सेमिनार न्यूट्री उत्सव का रविवार को समापन हुआ। इस सेमीनार में राज्य के पोषण स्थिति में सुधार के लिए पोषण अभियान की भूमिका पर विशेष बल दिया गया। यह बताया गया कि राज्य में लगभग 61 लाख लोग कुपोषण के शिकार हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कुपोषण से लड़ने के लिए मार्च 2018 में पोषण अभियान की शुरुआत की।क्या आपको पता है पोषण अभियान के बारे में अगर नहीं तो अभी क्लिक करें और सुने इस अभियान से जुड़ी बातों को ताकि आप भी उठा सके इस योजना का लाभ।
