डीएवी पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन डीएवी पब्लिक स्कूल रामपुर नहर मोर में स्कूली बच्चों द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया साथ ही कार्यक्रम का उद्घाटन रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अभिरामराम चौधरी निदेशक अनिल कुमार सिंह प्राचार्य बिलास पोद्दार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर की बाल मेला का उद्घाटन किया मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न तरह की स्टॉल लगाए गए थे जिनमें मैं मैमोज छोले भटूरे गोलगप्पे आदि खाद्य सामग्री के अलावे तरह-तरह के खिलौने आदि बेचे जा रहे थे ।बच्चे के द्वारा लगाए गए स्टालों पर ग्रामीणों महिलाओं के साथ-साथ अभिभावकों की खासी भीड़ देखी गई मौके पर विद्यालय के प्राचार्य ने कहा की स्कूल की स्थापना के बाद से ही लगातार विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है बाल मेले के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है मुख्य अतिथि मुखिया अभिराम चौधरी ने कहा शिक्षा के प्रति बेहतर प्रयास के लिए विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों की सराहना की इस अवसर पर शिक्षक बिभाश कुमार सिंह विपिन कुमार सिंह सुनील कुमार शर्मा राजीव कुमार सिंह रविंद्र कुमार ममता सिंह अंकिता कुमारी मनीष सिंह आदि उपस्थित थे
