धरहरा रेलवे स्टेशन पर किउल जमालपुर सवारी गाड़ी सवार यात्री से 400000 रुपए से भरा बैग छीन कर भाग रहे अपराधी को धरहरा के ग्रामीणों ने पिस्तौल सहित पकड़ लिया।हालांकि इस दौरान अपराधी ने बचने के लिए गोली चला दी जिसमें यात्री पवन कुमार उर्फ प्रवीण सिंह जख्मी हो गया।