गणपत राय सालारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगा कोठी चंपानगर भागलपुर में दिनांक 21.09.2019 दिन शनिवार को वाणिज्य संकाय के एकादश कक्षा के छात्रों के द्वारा शैक्षिक परिभ्रमण किया गया| इस मौके पर चंपानगर स्थित लघु एवं कुटीर उद्योग के कार्यों एवं उत्पादकता का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामजी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि छात्रों के शैक्षिक संवर्धन हेतु विषय वस्तु का प्रत्यक्ष ज्ञान आवश्यक होता है। ज्ञान का स्थायीकरण हेतु एवं विषय वस्तु के सम्यक ज्ञान के लिए प्रत्यक्ष दर्शन आवश्यक होता है। इसलिए समय-समय पर छात्रों को वस्त्र एवं वस्तु निर्माण के प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया जाता है इसके अतिरिक्त छात्रों के द्वारा प्रश्न पूछ कर भी अपने ज्ञान का संवर्धन किया। इस मौके पर विनोद कुमार पांडे एवं वाणिज्य संकाय के छात्र/ छात्रा ममता, सादिया, निशा, रागिनी, आदित्य आनंद एवं अन्य सभी छात्र उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी भागलपुर विभाग शशि भूषण मिश्र 9934045325
