धरहरा प्रखंड के लङैयाटाङ थाना अंतर्गत मंहगामा पंचायत में उस बक्त पुलिस महकमे मे हरकंप मचा दिया जब प्रखंड के निरीक्षण के लिए आये मुंगेर डीएम राजेश मीणा तथा मुंगेर के अन्य बङे पदाधिकारी मंहगामा पंचायत मे हर घर जल नल योजना की जांच कर रहे थे साथ मे थे धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभात रंजन व धरहरा अंचलाधिकारी अबुल हुसेन तथी शराब माफिया पुलिस को चुनौती देने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर 30 लीटर देसी शराब के साथ उसी रास्ते से होकर गुजरी।तथा शराब की गंध को पहचान ग्रामीण हो हल्ला मचाने लगे तथा शराब माफिया का पीछा भी किया,जिस कारण शराब की बोङी मोटरसाइकिल से गिर गयी, किन्तु शराब कारोबारी भागने मे सफल रहा।गियात हो कि दो दिन पूर्व भी धरहरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी 10 लीटर शराब के साथ धरहरा पुलिस ने एक ब्यक्ति को पकङा था,मगर उक्त ब्यक्ति ने पुलिस को धक्का देकर भागने मे सफल रहा।जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।बता दे कि लङैयाटाङ थाना अंतर्गत सखौल,वनबर्षा,सराधी,खोप्पावर तथा बंगलवा मे शराब खुले आम बनता और बिकता है तथा धरहरा व दशरथपुर के रास्ते शराब माफिया ले जाते हैं।
