बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर नगर निगम से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं बचा है क्योकि पॉलिथीन पर लगा प्रतिबंध मात्र छलावा बनकर रह गया है। मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में खुलेआम लगभग सभी दुकानों पर पॉलिथीन का कैरी बैग में सामान का आदान-प्रदान हो ही रहा है।