बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आप सभी मोबाइल वाणी पर चलाई गई खबर का असर होता है। मुंगेर की आवाज पर सप्ताह भर पहले चले खबर में बताया गया था कि बासुदेवपुर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी होते हुए तीन नंबर गुमटी तक स्ट्रीट लाइट ना होने से रात में राहगीरों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ताहै। साथ ही इस रास्ते पर स्थित बिजली के खम्भों का सर्वे भी किया गया था और लोगों को उम्मीद भी जगी कि अब इस रास्ते में लाइट लगेगी लेकिन 2 महीने बीत जाने पर भी लाइट नहीं लगी। जब इस आशय की खबर मोबाइल वाणी पर चलाई गई और संबंधित विद्युत पदाधिकारियों को फॉरवर्ड किया गया, उसके बाद इस सड़क की पोलो पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई जिससे स्थानीय निवासी काफी प्रसन्न दिखे।