बिहार के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में मौसम ने करवट बदली और थोड़ा हल्की हवाओं के आने के साथ ही चारों तरफ काले बादल छाए रहने के कारण आज सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है।इस बारिश से पूरा मुंगेर शहर का इलाका जलमग्न हो गया है।जून और जुलाई के पहले सप्ताह में पूरी तरह से सूखे का शिकार रही मुंगेर जिले पर इन दिनों बादलों की मेहरबानी बनी हुई है।आज सुबह से ही मुंगेर जिले के कई इलाकों में हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा हो रही है।उमस भरी गर्मी के कारण लोग जो पसीने से लथपथ हो रहे थे वह पूरी तरह से मौसम का आनंद ले रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।