बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच शेरपुर में पानी के लिए कोहराम मची हुई है। यह पानी की किल्लत पिछले 22 माह से खराब है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोग सुबह होते ही अपना गैलन बाल्टी डब्बा लेकर लोग ईधर-उधर भटक रहे है तब उन्हें पानी मिल पाता है। और इससे लोग अपनी दिनचर्या को पूरा कर पाते हैं। लेकिन आज लोगों में इतनी नाराजगी देखने को मिल रही है कि लोग पानी की किल्लत से काफी परेशान हो चुके हैं।