बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में श्रावणी मेला शुरू होते ही आज चौथे दिन शनिवार को रंगत निखरती दिखाई दे रही है। कई राज्यों के कांवरिये सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर देवघर के लिए आज रवाना हो रहे हैं। कांवरिया रास्ता पर बोल बम के जयकारे से तरह-तरह के कावर और वेशभूषा के साथ घुंघरू की छम छम ने अदभुत वातावरण बना दिया है। कांवरियों के जत्थों में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी काफी अच्छी खासी देखी जा रही है।वही हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की भी टीमें और स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इन रास्ते में सेवा शिविर के माध्यम से जलपान एवं विश्राम की भी व्यवस्था की गई है।
