संघ कार्यालय में जिला कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।श्री प्रसाद ने सदन को अवगत कराया कि राज्य शाखा ने निर्णय लिया है कि आगामी 6 अगस्त को पॉश मशीन बैठाने के पूर्व सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को सरकारी सेवक घोषित किया जाएअथवा पच्चीस हजार रुपया प्रति माह मानदेय दिया जाए।