धरहरा थाना क्षेत्र के बाजार परिसर में पूर्व विवाद को ले कर दो गांव के युवाओं में जमकर मारपीट हुई।मारपीट के बाद पथराव हुआ जिसमें बाजार में खरीददारी करने पंहुचे एक महिला अदलपुर निवासी रिंकी देवी 30 वर्ष व एक 10 वर्षीय बालक अवध कुमार जख्मी हो गया।वहीं दोनों पक्षों के पांच लोग भी जख्मी हो गए जिनका इलाज धरहरा पीएचसी में कराया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मामले को शांत किया।