बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच शेरपुरवासी ऑर्गेनिक युक्त पानी पीने को विवश है। यहां के लोगों में अब तक शुद्ध पानी की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है जिसके कारण लोग ऑर्गेनिक युक्त पानी पीने को मजबूर है। वही मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड से लेकर 11 पंचायत नया टोला चण्डीकास्थान आदर्श ग्राम टीका रामपुर की स्थिति और भी खराब हो चुकी है। इस गांव में जो लोग ऑर्गेनिक्स पानी पीते हैं वह बीमार पड़ रहे है।इस के साथ अब पंचायत में ऑर्गेनिक युक्त पानी पीने का असर अब देखने को भी मिल रही है कि पंचायत के विभिन्न टोलो तथा वार्ड में ऑर्गेनिक युक्त पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं।