बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर शहर के शेरपुर बांसवाड़ा में बिजली की आपूर्ति लकड़ी के खंभे के सहारे हो रही है.दर्जनभर परिवार का विद्युत कनेक्शन लकड़ी के पुल पर ही किया जा रहा है जबकि मुंगेर जिला राज्य का पहला विद्युतीकृत जिला बनने का गौरव प्राप्त कर चुका है। इसके बावजूद भी विद्युत विभाग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए पोल की व्यवस्था अब तक नहीं कर पाई है.वही मोहल्ले वासियों का कहना है कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को इस संदर्भ में आवेदन भी दिए गए है लेकिन लकड़ी के पुल को अभी तक नहीं बदला गया है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें अधिकारियों की लापरवाही को विस्तार पूर्वक।
