बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में ऑटो चालकों की मनमानी से आम राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.मुंगेर शहर में ऑटो स्टैंड होने के बावजूद सभी ऑटो को सड़कों पर ही लगा कर रखा जाता है। पहले हम तो पहले हम के चक्कर में ऑटो चालकों और यात्रियों के बीच तू-तू मैं-मैं की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. पुलिस और परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण ऑटो चालकों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही है। मुंगेर शहर के एक नंबर ट्रैफिक से मुंगेर नगर निगम की सड़कों पर जमालपुर के लिए ऑटो बीच सड़कों पर ही सस्ती है। सड़कों पर ऑटो लगने के कारण अन्य किसी वाहन चालकों एवं आम राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जबकि एक नंबर ट्रैफिक पर अक्सर जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती रहती है. इसके बावजूद किसी भी पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसी ऑटो चालकों पर कार्रवाई नहीं होती है।