बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र हो या पूरे बिहार राज्य सभी जगहों पर पेय जल की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इन दिनों सभी को जल संरक्षण की चर्चा सुनने को मिल रही है लेकिन अब तक सरकार की ओर से ऐसा कोई ठोस उपाय नजर नहीं आता दिख रहा है और यही वजह है कि जल की बर्बादी पर अति शीघ्र रोक नहीं लगाया जा सका है। वही इनका कहना है कि गांव हो या शहर लोगों को मानसिकता जल संरक्षण के प्रति सही मायने में काम नहीं कर पा रही है क्योकि हर जगह पानी की बर्बादी दिखाई ही दिखाई दे रही है। अगर जल दोहन इसी प्रकार से होता रहा तो नहाने की तो दूर पीने तक के लिए पानी नहीं मिल पाएगी।जल ही जीवन है,जल का एक बूंद अमृत के समान है इसलिए इसे संरक्षित करना अति आवश्यक है।
