मतदान संपन्न हो गया है ।मतगणना आज है ।लेकिन यह तय है कि जिस भी पार्टी की केंद्र में सरकार बनेगी, उसके लिए आगे का रास्ता चुनौतियों से भरा है ।नई सरकार की पहली प्राथमिकता रोजगार और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराना होना चाहिए, क्योंकि बेरोजगारी देश की सबसे बड़ी समस्या है ।किसानों की आत्महत्या का मामला और खाद बीज पर सब्सिडी एवं फसल क्षति का उचित मुआवजा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि अन्नदाता किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ है ।सैन्य शक्ति को मजबूती प्रदान करना एवं सैनिकों को खुली छूट से ही हम पाकिस्तान के साथ बार्डर समस्या का स्थाई समाधान कर सकते है । रोटी, कपड़ा और मकान महंगाई पर अंकुश सरकार की अन्य प्राथमिकताओं में होनी चाहिए ।
