बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आज एक तरफ कुछ लोग पानी का अंधाधुंध उपयोग कर रहे है ,और भारी मात्रा में इसे बर्बाद कर रहे है ।दुसरी तरफ ऐसे लोगो की संख्या भी कम नही है, जो पानी को तरस रहे है ।हम सभी जानते है कि आनेवाले कुछ वर्षो में हमारे देश में भी पानी एक बड़ी समस्या बन जायेगी। अगर हम भविष्य के लिए जल नहीं बचाएंगे तो मानव जीवन खो देंगे।ग्रामीण क्षेत्रों की कस्टमय स्थिति के साथ साथ शहरो में भी जलसंकट की स्थिति गहराई हुई है। जल बचाने के लिए ग्राम पंचायतो को इस दिशा में प्रयास करना होगा। सरकार के साथ आम जनता को भी पानी संरक्षण में आगे आना होगा तभी प्रयास सार्थक होंगे।
