बिहार राज्य के जिला मुंगेर से रोहित कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गर्मी जैसे-जैसे तेज होते जा रही हैं वैसे-वैसे बिजली ने आंख मिचौली करना शुरू कर दिया है।बिजली कभी सुबह तो कभी दोपहर जाती थी लेकिन अब रात्रि में भी बिजली ने आंख मिचौली करना शुरू कर दिया है।बिजली दिन में दो से चार बजे तक काटी जाती है एवं शाम में आधा से एक घंटे तक बिजली काटी जाती है।बिजली विभाग के लापरवाही के कारण विद्यार्थियों को पढ़ने लिखने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
