बिहार राज्य के जिला मुंगेर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अचानक मौसम के करवट बदलने तथा बिजली नहीं रहने के कारण लगभग मुंगेर शहर ब्लेकऑउट की स्थिति में है।मुंगेर प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम के करवट लेने से शहर के लोगों को काफी परेशानी हो रही है. वही मौसम में नमी तो आयी है लेकिन बिजली नहीं रहने से कारण रात में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है जिससे लोग सही ढंग से अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं और यही वजह है कि लोगों को इस गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
