बिहार राज्य के जिला मुंगेर से दीपक कुमार आर्य जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि लोकसभा चुनाव का दौर अभी जारी है और मुंगेर संसदीय क्षेत्र में आगामी 29 अप्रैल को चुनाव होना है इसको लेकर सभी राजनीतिक दल पूरे संसदीय क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को आपने अपने बारे में बता रहे हैं और वोट करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। जिससे उन्हें अधिक से अधिक वोट मिले। लेकिन इसी कड़ी में इनके साथ राज्य के ग्रामीण है उन्होंने बताया कि जो भी नेता है वह तो वादा कर लेते हैं लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया है खास करके उनके आसपास जैसे नवागढ़ी को प्रखंड बनाने की बात बीते 10 सालों से किया जा रहा है लेकिन वह अभी तक नहीं हो पाया और खासकर मुंगेर जो काफी पुराना जिला है शिक्षा के क्षेत्र में अभी तक काफी पीछे है यहां पर एक भी मेडिकल कॉलेज नहीं है। ऐसे में यहां के छात्रों को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता है। यहाँ की जनता का सपना है कि जो भी सांसद चुनाव जीतकर आये वो मुंगेर का सही से विकास करे और मेडिकल कॉलेज बनवाये।
