मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गर्मी की तपिश बढ़ते ही जल संकट गहराया।मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 शेरपुर में जल संकट गहराने से यहां के निवासियों को सुबह सुबह उठ कर गैलन ,डब्बा ,बाल्टी और साईकिल लेकर इधर-उधर भटकने पर मजबूर। इसी वार्ड के आँगनबाड़ी केंद्र संख्या 13 के सामने समरसेवल विगत 13 से 14 माह से ख़राब पड़ा हुआ है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वार्ड नंबर 5 शेरपुर के ही शिशु संस्था भारती स्कुल के सामने एक और समरसेवल लगाया गया था वह भी 13 से 14 माह से ख़राब पड़ा हुआ है।इस समस्या के बारे में जब वार्ड पार्षद को कहा गया तो उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओऱ से कुछ भी फंड नहीं मिलने के कारण हमलोग इसमें कुछ भी नहीं कर सकते है। अगर वार्ड पार्षद का यह कहना है तो पानी की समस्या से जूझते लोग जाए तो जाये कहा ।
