बिहार राज्य के जिला मुंगेर से हमारे श्रोतागण जी का कहना है कि मुंगेर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग के सड़कों के दोनों किनारों में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मिटटी भरकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इसके कारण सड़क की चौड़ाई कम होती जा रही है।जिसकी वजह से दुर्घटना की स्थिति बनती जा रही है। बरियारपुर के मुंगेर प्रखंड के सड़कों में NH 80 पर कई जगह ग्रामीणों के द्वारा जलावन का ढेर ,भुसा रखने ,तथा कच्चा मकान बना कर NH की जमीन को अतिक्रमित किया जा रहा हैं।इसके वजह से जाम की संभावना बढ़ गयी है।इस संबंध में बरियारपुर के अंचल अधिकारी अनुज कुमार झा जी ने बताया कि जिला स्तरीय इकाइयों से बातचीत करने के बाद इस सम्बन्ध में प्रसाशनिक स्तर पर करवाई किया जायगा।