राज्य बिहार के जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मुंगेर प्रखंड क्षेत्र के वार्ड न0-5 शेरपुर के प्याऊ 12 माह से ख़राब है। वार्ड न0-5 शेरपुर के शिशु संस्कार भारती विद्यालय के समीप गली में पानी के लिए लगाए गए समर सेवल लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है।लोगो का कहना है कि यहाँ लोग सिर्फ आश्वाशन देने आते है काम कोई नहीं करता है। स्थानीय वार्ड पार्षद को भी इनकी समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। इस सम्बंद में स्थानीय महिलाओ ने बताया कि उनके घर के समीप एक प्याऊ लगा है। प्याऊ लगने के बाद ऐसा लगा की अब उनकी पानी की समस्या ख़त्म हो गयी पर ऐसा नहीं हुआ है।महिलाओ ने जब इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से की तो वार्ड पार्षद कहते है कि आपलोग अपना काम स्वयं करवाए। लोगो को निगम से सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।प्याऊ में मेन्टेन्स के लिए निगम से कोई पैसा नहीं मिलता है।इसलिए आपलोग चंदा जमा कर इस समस्या का समाधान स्वयं करा ले।इसके विपरीत ग्रामीणों का कहना है कि जब हमलोग नगर निगम को सारे टैक्स देते है तो नगर निगम का काम है क़ी वह प्याऊ को ठीक करा कर जनता की समस्या का समाधान करे ।