बिहार राज्य के जिला मुंगेर से अबोध ठाकुर जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मुंगेर राजेश मीणा ने स्वीप कोषांग के चल रहे क्रियाकलापों और अभिलेखों का निरीक्षण करने सूचना भवन पहुंचे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चल रहे कार्यों को देखकर प्रसन्नता जाहिर किया ।उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधि को विभिन्न एजेंसियों एवं आयामों से जोड़कर उसे सभी स्तर पर क्रियान्वित एवं डॉक्यूमेंटेशन करें ।उन्होंने प्रतिनियुक्त कर्मियों की उपस्थिति पंजी और उनके द्वारा किए गए कार्यों को देखा ।संधारित किए गए पंजी और प्रपत्रों का भी अवलोकन किया ।नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग दिनेश कुमार ने कार्यालय में चल रहे स्वीप, मीडिया ,एमसीएमसी और कम्युनिकेशन कोषांग के द्वारा अब तक किए गए कार्यों से अवगत कराया ।स्वीप कोषांग के उपस्थित सभी कर्मियों को स्वीप के विभिन्न गतिविधियों को और भी सभी स्तरों पर करने का निर्देश दिया ।नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि केंद्रीय कार्यालयों यथा पोस्ट ऑफिस ,रेलवे को भी इससे जोड़ा जाए ।बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर स्वीप गतिविधि को करने का निर्देश दिया गया। गैस सिलेंडर, सरकारी कार्यालय के पर्ची पर जागरूकता संदेश का मोहर लगाने का निर्देश दिया गया।
