बिहार राज्य के मुंगेर जिले के थाना बरियारपुर ग्राम रघुनाथपुर से दीपक कुमार आर्य जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से किसान राम मंडल जी से बातचीत की। बातचीत के दौरान राम मंडल जी ने बताया कि फसल बीमा का लाभ लेने में काफी परेशानी होती है,क्योंकि अधिकांश किसान लोग दूसरे के खेत पर खेती करते हैं. और उनके पास जमीन से सम्बंधित कोई कागजात नहीं रहती जिसके कारण वे फसल बीमा योजना और अन्य योजनाओं का लाभ ले पाए इस वजह से हम जैसे किसानों को काफी परेशानी होती है।