बिहार राज्य के मुंगेर जिले से अवैध ठाकुर जी ने मुंगेर की आवाज के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि मुंगेर के संभावित राजद प्रत्याशी गोपाल प्रसाद गुप्ता ने जैन धर्मशाला मुंगेर के सभागार में कई राजद नेताओं के साथ प्रेस वार्ता किया ।अपने प्रथम प्रेस वार्ता में उन्होंने आशा व्यक्त किया कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य हाल-चाल जानने को लेकर उनसे मिल चुका हूं ।मुंगेर लोकसभा राजद का सीट बनता है। मैं कई वर्षों से राजद से जुड़ा हुआ हूं। मैं पूर्व में प्रदेश राजद के महासचिव पद पर कार्य कर चुका हूं ।अभी मैं बिहार प्रदेश कानू महासभा का सहसंयोजक हूं ।उन्होंने कहा कि पूर्व में मुंगेर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व काफी प्रखर एवं राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने कर चुका है, जिसमें मधु लिंमये,स्वर्गीय डीपी यादव एवं जयप्रकाश नारायण यादव मुख्य है। मैं भी मुंगेर क्षेत्र की जनता के लिए काफी कुछ करने की तमन्ना दिल में रखता हूं ।मुंगेर के जमालपुर रेल कारखाना, मुंगेर बंदूक कारखाना ,सिगरेट फैक्ट्री बिल्कुल टूट के कगार पर है ।यदि मुझे जनता ने अपना मत देकर चुनाव जीता तो इस कारखाने के समुचित विकास पर विशेष ध्यान दूंगा। बेरोजगार मजदूरों को रोजगार ,किसानों की कृषि समस्या का समाधान ,सहित मुंगेर के ऐतिहासिक संस्कृति को सजाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा ।पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी तो उम्मीदवार का चयन महागठबंधन में नहीं हुआ है, लेकिन मुंगेर राजद का सीट बनता है ।मैं इस क्षेत्र के विकास के लिए अपनी उम्मीदवारी पार्टी सुप्रीमो लालू यादव एवं तेजस्वी यादव को रख चुका हूं ।मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पार्टी हमें जरूर टिकट देगी ।मौके पर जिला राजद उपाध्यक्ष संजय पासवान,अरविन्द चौरसिया, मंटू यादव ,सुबोध तांती ,धीरज मंडल समेत कई नेता मौजूद थे।