बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा होने की मुख्य वजह है दहेज़ प्रथा। हमारे समाज ऐसी कई बुराइयाँ है,जिससे जूझने के बावजूद भी हम ऐसे बुराइयों को बुराइयाँ नहीं मानते है,जिसमे से एक है दहेज़ प्रथा।यह एक ऐसी कुरीति है,जो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। वर पक्ष के द्वारा मोटी रकम की मांग अभी भी जारी है।जब वधु पक्ष इस मोटी रकम को देने में सक्षम नहीं हो पाते है,तो बारात वापस चली जाती है या फिर किसी तरह भी शादी हो जाने के बाद दहेज़ के लिए वधु को प्रताड़ित किया जाता है।