बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विपिन कुमार जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से घरेलु हिंसा के विषय में स्कूल के एक शिक्षक से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान शिक्षक ने कहा कि पति-पत्नी के आपस में समझदारी के कमी के कारण घरेलु हिंसा होती है।संसार को तो भगवान भी सुधार नहीं सके,लेकिन अगर हम खुद को सुधारेंगे, तभी हर घर के लोगो का सुधारना संभव होगा।घरेलु हिंसा का एक मुख्य कारण नशा भी होता है। शिक्षा ही वो एकमात्र जरिया है,जिसके माध्यम से घरेलु हिंसा को दूर किया जा सकता है। अगर अच्छी शिक्षा मिलेगी तो समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलेगी। इसलिए समाज में शिक्षा को बढ़ावा देना जरुरी है साथ ही इसे रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन को भी अहम योगदान देना होगा ।