जिला मुंगेर से विपिन कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि महिला घरेलू हिंसा से लोगो को अपने सोच में बदलाव लाना होगा तथा समाज को भी महिलाओं के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा।आज समाज अपने बहु-बेटियों को समानता का अधिकार देने में विफल साबित हो रहा है।समाज बदलने के साथ-साथ लड़कियां भी आगे बढ़ रही है लेकिन आज भी ऐसी हजारो लड़कियां है जिनके सपनो का शहर शादी होते ही रुक-सा जाता है, उन्हें एहसास दिलाया जाता है कि अच्छी गृहीणी होना ही अब उनकी सबसे बड़ी योग्यता है। उनके पठन-पाठन पर ध्यान नहीं दिया जाता है। समाज में बहु को भी बेटी की तरह सम्मान मिलनी चाहिए। समाज में लोगो की सिर्फ एक सोच से पुरे समाज में बदलाव आ सकता हैं। आज समाज के किसी चीज को सबसे पहले बदलने की जरुरत हैं तो वह हैं लोगो की सोच को।
