जिला मुंगेर से रंजन जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से समाज सेवी दीपक कुमार जी से महिला घरेलू हिंसा के सम्बन्ध में बातचीत की।जिसमे दीपक जी का कहना है कि समाज में महिलाओ हिंसा होती ही आ रही है। जिसमे सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा है। सरकार के द्वारा घरेलू हिंसा नियम कानून के तहत महिलाओ को घरेलू हिंसा से बचाया जा सकता है। समाज में ऐसे कानून है जिससे घरेलू हिंसा को रोका जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाना जाने की जरुरत है। नियम के अनुसार महिलाओ पर किसी तरह का कोई भी शोषण नहीं कर सकता है साथ ही उसका पति भी इस नियम को तोड़ नहीं सकता है।