जिला मुंगेर से बिपिन कुमार जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि जब से बाजार में नए नोट आये हैं,तब से नकली नोटों की पकडे जाने की खबर भी सुनने में आ रही है,इसका मुख्य कारण यह है की आम आदमी को अब तक नए नोटों के पहचान करने का तरीका पता नहीं है इसी का लाभ नकली नोट बनाने वाले माफिया इसका फायदा उठा रहे हैं। ऐसे में सरकार को कैशलेस लें दें को बढ़ावा देने के साथ नए नोटों के प्रमाणित चिन्हों का भी प्रचार करना चाहिए । जिससे इस तरह की धोखा धड़ी रुक सकेगी।
