Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से अमित कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मोहमद जावेद इकबाल जी से घरेलू उत्पीड़न के सम्बन्ध में बातचीत की।इस दौरान मोहमद जावेद इकबाल जी ने बताया कि महिला हिंसा का सबसे बड़ा कारण है परिवार और समाज में साक्षरता की कमी,जिस कारण महिलाओं के साथ हिंसा किया जाता है।उन्होंने यह भी बताया कि समाज में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाना चाहिए,महिलाओं का एक समूह बना कर उन्हें घर-घर में चिन्हित किया जाना चाहिए,जो पीड़ित महिला है उसका साथ देना चाहिए साथ ही समाज और आस-पड़ोस के लोगों को महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को रोकने में सहयोग करना चाहिए।वहीं स्थानीय प्रसाशन का कोई सहयोग नहीं मिलने के कारण महिलाएँ अपनी बात को आगे नहीं उठा पाती हैं।इसके पीछे का भी मुख्य कारण शिक्षा की कमी है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला जमुई से रजनी कुमार सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश जी का साक्षात्कार लिए जिसमे रजनी जी यह जानना चाहते हैं कि- महिलाओं के साथ हो रहे घरेलु हिंसा का प्रमुख कारण क्या है इस विषय पर विजय प्रकाश जी ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले घरेलु हिंसा का मुख्य कारण जागरूकता की कमी है यह सामान्य परिवार,निम्न स्तर के परिवारों में अधिक देखा जाता है।इसे रोकने के लिए समाज के लोगो में एकता लाना,लोगो को शिक्षित करना,जागरूकता अभियान चलाना,समाज किस तरह से ऊंचाई पर जाए और महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के मामलों को खत्म करने के लिए सभी लोगों में एकजुटता लाने के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने की जरुरत है।माता-पिता अपने बच्चे को अच्छी परवरिष दे तभी घरेलु हिंसा में कमी हो सकती है। साथ ही स्थानिए प्रसाशन निरपक्ष हो कर किसी भी मामले को अच्छे से जांच करे एवं महिला को प्रताड़ित करने वाले को सजा दे।पुरुषो को कभी महिलाओं को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए उन्हें भी सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। आज यह जरुरी है की महिलाओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का मौका दे और उन्हें भी रोजगार के मार्ग में आगे बढ़ाए।
Transcript Unavailable.
जिला जमुई से रजनी कुमार सिंह साथ में जिले के पुलिस कप्तान जयंतकांत जी मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला हिंसा पर बता रहे है की महिलाओ के साथ घरेलु हिंसा का मुख्य कारण अशिक्षा और वर्षो से चली आ रही असमानता है।शादी के बाद महिलाओ के साथ अक्सर घरेलु हिंसा होती रहती है।इसके लिए जरुरी है की समाज में जागरूकता लायी जाये और यह जागरूकता तभी संभव है जब तक की शिक्षा का प्रचार प्रसार नहीं होगा ।साथ ही लोगो के मन में घरेलु हिंसा के लिए बनाये गए कानून के नियमो और कानून का भय होना भी जरुरी है।पुलिस कप्तान कहते है की परिस्थितिया बदली है ,घरेलु हिंसा में कमी आयी है और उम्मीद है की आगे भी घरेलु हिंसा में सुधार आएगा।महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा को रोकने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन ने कई फोरम बनाये है ,जैसे की महिला हेल्पलाइन व स्थानीय थाना जहां पर वे जाकर कम्प्लेन दर्ज करा सकती है।इसके आलाव न्यायलय में भी वे अपनी बात कह सकती है।जितने भी फोरम है अगर उसमे महिला हिंसा से जुडी कोई भी सुचना दर्ज होती है तो प्रशासन कारवाई करेगा।
Transcript Unavailable.
