सारण जिले के माँझी प्रखंड में जिला पार्षद सह भाजपा के किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य बिहार प्रदेश के युवा नेता पंकज कुमार सिंह उर्फ अभिषेक सिह ने माँझी थाना परिसर में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों के बीच मास्क वितरण किया साथ ही थाना बाजार मंडी परिसर में सब्जी विक्रेताओं एवं ग्राहकों के बीच भी मास्क वितरण किया गया इस अवसर पर श्री सिह ने कहा कि आज इस महामारी से बचने के लिये सबसे अचूक उपाय अपने मुंह पर मास्क लगाना है साथ ही सोसल डिस्टेंस का पालन करना है ।