बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के जसौली पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता जुल्फिकार ने सामजिक कार्यकर्ता अपरेश कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि हमारा मुखिया ऐसा होना चाहिए जो गरीबों की समस्याओं का निदान करें। आज के समय में यह बहुत ही आम बात हो गयी है की प्रत्याशी चुनाव के पुर्व जनता को प्रलोभन दे कर मुखिया पद पर आसीन हो जाते हैं। लेकिन चुनाव के बाद जनता से उनका कोई रिश्ता नहीं रह जाता है। मुखिया का यह कर्त्वय होना चाहिए की वो जनता तक सभी योजनाओं का लाभ पहुँचाये। हर योजना में बिचौलियें अपना हाथ सेंकने को तैयार रहते हैं। सबसे पहले इस समस्या को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। जिससे आम जनता ठगी के शिकार ना हो कोई उनका शोषण ना करें। इसके साथ ही उन्होंने जानकरी दी कि वर्तमान मुखिया के द्वारा इन पाँच सालों में एक बार भी ग्राम सभा का आयोजन नहीं किया गया है।गाँव की समस्या के समाधान के लिए मुखिया से कभी सम्पर्क ही नहीं हो पाता है। यहाँ जो भी थोड़े बहुत कार्य होते हैं वो सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा ही हो पाता है। मुखिया जीत के बाद बस अपना खजाना भरने में ध्यान देते हैं। इसलिए हम जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी प्रलोभन में अपना वोट ऐसे व्यक्ति को ना दें,जो इस पद के काबिल नहीं है। मुखिया पद के लिए ऐसे व्यक्ति का चयन करें जो गरीबों के बीच का हो और गरीबों की परिशानियों से उसे फर्क पड़ता हो