मुजफ्फरपुर : कोरोना संक्रमण की वजह से लोगों के बीच आइसोलेशन, क्वारंटीन और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे शब्दों को लेकर असमंजस की स्थिति है। लेकिन तकनीकी रूप से इन तीनों के अलग मायने हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग उन सभी लोगों को क्वारंटीन की सलाह देती है, जो विदेश अथवा किसी दूसरे राज्य की यात्रा करके आए हो या किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हों। कोरोना के लक्षण जैसे नाक बहना, सूखी खांसी, बुखार, स्वादहीनता या किसी भी प्रकार के गंध आने में दिक्कत हो तो तुरंत ही कोरोना संक्रमण के लिए रोकथाम हेतू जिला नियंत्रण का दूरभाष संख्या के टोल फ्री नं. 1800 3465 6158 या सदर अस्पताल के दूरभाष नम्बर 0621- 2266050,51,52,54,55,56,58 पर संपर्क कर सकते हैं।
