प्रगतिशील विचारधारा रखने वाले लोग दुख को जीवन का संघर्ष मान कर उस से दो-दो हाथ करने की तैयारी रखते है, लेकिन धर्म व इश्वर की परिकल्पना के साथ जीने वाले लोग दुख का संबंध अपने भाग्य से जोड़ते है या फिर सारा दोष दूसरे पर या इश्वर पर मढ़ देत है। मैने अपने व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में यही अनुभव किया है। आज हम बात करेंगे विचारों पर अनुशासन रख कर कैसे दुखों पर विजय पाकर आनंदमय रह सकते है । अकसर हम तब अपनी आसपास की परिस्थितियों का विश्लेषण करने लगते है जब हमारा सोचा हुआ काम पुरा नहीं होता है। हम असफल हो जाते है तो निश्चित ही उस समय हम बेहद दुखी होते है। और इस दुख का कारण भीतर की बजाए बहार ढूंढने लगते है। मैने कई बार देखा है धर्मभीरू लोग इस दुख के लिए ईश्वर को दोष देने लगते है।
बीते सप्ताह हमने विवाह में कुरितीयां और परपंराओं पर बात की थी। इसे आगे बढ़ाते हुए इस सप्ताह सत्यशोधक विवाह क्या है, और क्या इसे कानूनी मान्यता है, वर्तमान में समाज में इस की आवश्यकता क्यों हैं पर बात करेंगे। भारत में देश आजाद होने के आठ साल बाद 18 मई 1955 को हिंदू विवाह काननू लाया गया था। इस कानून में विवाह योग्य भावी वर वधु इनके बीच होने वाला एक करार कहा गया था। इस के पूर्व डेढ सौं वर्ष पूर्व महात्मा ज्योतिबा फुले ने विवाह की परिभाषा में कबुलायत शब्द का उपयोग किया गया था और सत्येशोधक विवाह पद्यति की शुरूआत की गई थी।
Transcript Unavailable.
विवाह में गलत परंपराओं का निर्वहन आज भी हो रहा है। प्राचीन विवाह पद्यति में कई प्रकार की कुरीतियां और परपंराए थी जैसे होम हवन, सप्तपदी, कन्यादान हम आज भी उसकी समीक्षा करने की बजाए विवाह में उसे मानने लगे है। इतिहासचार्य राजवाडे के अनुसार प्राचीन काल में आज के जैसी बिजली की व्यवस्था यानी प्रकाश व्यवस्था नहीं थी तब आर्य के पूर्वज विवाह में खाना, पीना, नाचगाना, बैठना उठना, सोना, यमनक्रिडा जैसे जीवन की गतिविधियां अग्नीकुंड में जलने वाले आग के प्रकाश में होता थी। आज हम विवाह में यज्ञ होम करने लगे है जब कि यह प्रथा उस काल की प्रासंगिकता के अनुसार थी। उस काल में स़्त्री को पुरूष की उपभोग की वस्तू समझा जाता था, इस लिए तब विवाह में कन्या दान किया जाता था। कन्या दान करने के पीछे की धारना यही थी। यह सभी विषय आर्यो ने और बाद की पीढ़ी के पंडितों ने समाज में स्थापित करते है। आज इस की समीक्षा होने की आवश्यकता है।
Transcript Unavailable.
गुर्वेजी की डायरी पर सुरज धवले से विशेष बातचीत
हमारे समाज में कुछ ऐसी मान्यताएं प्रचलित है जिन्हें अंधविश्वास कहा जाता है हालांकि कुछ लोगों के लिए यह आस्था का सवाल हो सकता है। इन मान्यताओं के कारण भारत की अधिकांश जनता अपने मन में वहम पालकर जीवन जीती है। निर्णयहीन होकर किसी अनहोनी की आशंका से डरी हुई रहती है और धर्मभीरू बन जाती है। मेरा अनुभव कहता है जो लोग अंधविश्वासों को मानते हैं वह डरे हुए ही जीवन गुजार देते हैं लेकिन साहसी लोग अपनी बुद्धि और समझ पर भरोसा करते हैं। आज हम बात करेंगे सामाजिक मान्यताएं और अंधविश्वास पर। समाज में ढ़ेरों मान्यताएं है जिनमें से कुछ को हम अपने संस्कृति का हिस्सा मानते है। तो ऐसे मान्यताएं है जो लोक परंपरा और स्थानीय लोगों की स्वीकोरोक्ति पर आधारित है हालांकि इनमें कुछ विश्वासों को अनुभव पर आधारित माना जाता है ।
रूढीवाद सामाजिक विज्ञान के तहत स्थापित एक ऐसी विचारधारा है जो पारंपरिक मान्यताओं का अनुकरण तार्किककता या वैज्ञानिकता के बजाए केवल आस्था तथा प्राप्त अनुभवों के आधार पर करती है। यह सामाजिक और नैतिक मान्यताओं को चिरकाल तक प्रचलित मान्यताओं और व्यवस्थाओं के प्रति अपनी भागीदारी सिद्ध करती है। किसी भी समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता जैसी बुराई किसी भी देश की प्रगति को पीछे धकेल देती है। रूढ़िवादिता हमारे नवयुवकों को भाग्यवादिता की और ले जाती है। इसके फलस्वरूप् वे कर्महीन हो जाते है और असफलताओं में अपनी कमियों को ढ़ूढने की बजाए इसे भाग्य की परिणिति का रूप दे देती है। आज हम बात करेंगे रूढ़िवादी बनाम बेडियां।
दैनिक जीवन में हम बहुत सी पाखंड की बाते देखते है। कोइ सिद्ध पुरूष यह दावा करता है कि पुत्र देने की सिद्धियां उस के पास है, तो काई धनवान बनने तो बीमारियां दूर करने का जीवन का संकट हर लेने का दावा करता है। तब लोग उनकी और आकर्षित होते है और हाथ जोड़कर अपनी मनोकामाना पूरी करने की बात करते है। मनोकामनाओं की पूर्ति का जाल फैलाकर धूर्त और पाखंडी लोगों को लुटने का कारोबार शुरू करते है। आज हम बात करेंगे ऐसे धुर्त और पाखंडी लोगों के षडयंत्र की। यह पाखंडी इतने धुर्त होते है कि इनके सामने बड़े बड़े विद्वान भी धोखा खा जाते है। यह पांखडी ग्रुप बना कर काम करता है। इनके ग्रुप में जो डीलडौल हो और किसी महात्मा जैसे दिख सकता हो को सिद्ध पुरूष बना देते है।
अंधविश्वास लोगों के शोषण को बढ़ावा तो देता ही है, साथ में सामाजिक विकास भी बाधित करता है। अंधविश्वास के कारण आयोजित रस्मों, रिवाजों और समारोहों में लोग अपनी उर्जा, समय तथा धन की बर्बादी करते है। यह देश की आर्थिक उत्पादकता कम करने का कार्य करता है। महिलाओं को देवी मानने वाले इस देश में प्रायः महिलाओं केा जादू.-टोना के संदेह पर नंगा घुमाया जाता है, इस से महिलाओं के शोषण को बढ़ावा मिलता है। मानसिक रोगियों को भूत या बुरी आत्माओं के प्रभाव में बता कर उन्हें समुचित उपचार से वंचित रखा जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में अंधविश्वास उन्मूलन के लिए कानून भी बने है। दो दिन पहले हमने 75 वा गणंत़त्र दिवस मनाया है। आज हम बात करेंगे देश में 7 दशक से अधिक समय पूर्ण हो गया लेकिन अंधविश्वास उन्न्मूलन के बने कानून कितने करागर है इस पर कभी चिंतन या मंथन करने की हमनें जरूरत नहीं समझी है।