Transcript Unavailable.
चौरई क्षेत्र की ग्राम समसवाड़ा में संचालित दादा विक्रम पब्लिक स्कूल में प्रथम वार्षिक रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। जहां बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। जिसमें प्रमुख रूप से इंडियन महिला खेल से जुड़ी प्रस्तुति ने सभी का मन मोहा तो वही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति के दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र देओल श्रद्धांजलि से सभी भाव विभोर हो गए ।
श्री चौड़ा बाबा धाम समिति रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा के द्वारा छिंदवाड़ा जिले के संपूर्ण विकास हेतु सुख एवं समृद्धि के लिए भक्तों द्वारा आज छिंदवाड़ा से मैहर के लिए साइकिल से मैहर तक की यात्रा निकाली गई। महेश मावरे ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन जिले की सुख समृद्धि के लिए पिछले 46 सालों से किए जा रहे और यह निरंतर चलते रहेंगे। इसी कड़ी में समिति द्वारा सदस्यों की यात्रा साइकिल से माता के दरबार में 31 दिसंबर को पहुंचेगी।
जिले के विकासखंड मोहखेड़ के ग्राम मऊ में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा 4 से 6 दिसंबर 2025 तक “जननायक” शीर्षक के अंतर्गत गोंड सभ्यता के महानायकों पर आधारित विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य गोंड समुदाय के इतिहास, शौर्य और सांस्कृतिक वैभव से आमजन को अवगत कराना है। पहला दिवस : वीरांगना रानी दुर्गावती पर नृत्य-नाटिका का भव्य प्रदर्शन दूसरा दिवस : 5 दिसंबर को राजा हीरा खान सिंह पर आधारित नृत्य-नाट्य तीसरा दिवस : 6 दिसंबर शनिवार को राजा पेमल शाह का नृत्य-नाटक विशेष उद्देश्य - संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय श्रृंखला न केवल गोंड समुदाय के स्वाभिमान और गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करती है, बल्कि युवा पीढ़ी को अपने स्थानीय नायकों की शौर्यगाथाओं से परिचित कराने का भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
भाजपा संगठन के निर्देशानुसार विधानसभा प्रभारी लखन कुमार वर्मा जी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय महाविद्यालय चौरई, वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कैमब्रिज स्कूल में वंदे मातरम गीत का गायन करवाया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी का संकल्प दिलाया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
चौरई नगर के माता मंदिर में तुलसी जयंती समारोह 59 वर्ष मनाने को लेकर क्षेत्र के विधायक सुजीत सिंह चौधरी पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे एवं तुलसी जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया के साथ पूर्व अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों एवं युवाओं की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई एवं गतवर्ष में प्राप्त सहयोग राशि एवं व्यय का भी सभी के समक्ष वाचन किया गया ।
Transcript Unavailable.
