जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक संपन्न ======================== रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये उपार्जन के भण्डारण व्यवस्थाओं की मैकेनाईज्ड सेग्रीगेशन सिस्टम की अनिवार्यता के लिये आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक संपन्न हुई । म.प्र. वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन छिन्दवाडा की ओर से आयोजित इस बैठक में कृषि, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला विपणन अधिकारी, अन्य अधिकारी और जिले के विभिन्न विकासखण्डों के निजी गोदाम संचालक उपस्थित थे । जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार कुजूर ने बताया कि बैठक में गोदाम संचालकों को उपार्जन में उपयोग में आने वाली अनिवार्य संसाधन सामग्री/सुविधाओं, आवश्यक अनुज्ञप्तियों की जानकारी और निर्धारित माण्पदण्डों के अनुरूप मैकेनाईज्ड सेग्रीगेशन सिस्टम के लिये आवश्यक जानकारी से अवगत कराया जाकर उपार्जन के पूर्व सभी तैयारियां किये जाने के निर्देश दिये गये।