नवागत कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र की शासकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण करने और व्यवस्थाएं सुधारने के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में एसडीएम परासिया श्री पुष्पेन्द्र निगम द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और कन्या छात्रावास की जांच बीईओ, महिला प्रिंसिपल इकलहरा की टीम के साथ की गई । जांच के दौरान मेडिकल टीम से उपस्थित छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। इस दौरान कई छात्र जिनकी एचबी लेवल 10 से कम था उनको दवाई और आयरन रिच फूड भी वार्डन के माध्यम से नियमित देने की व्यवस्था की गई।
