नवागत कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने अपनी पहली बैठक में सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र की शासकीय संस्थाओं का औचक निरीक्षण करने और व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी चौरई श्री प्रभात मिश्रा ने आज लाल बहादुर शास्त्री माध्यमिक शाला सोनपुर बिछुआ का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं।
