मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र.द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये ईव्हीएम व व्हीव्हीपीएटी मशीनों के एफएलसी कार्य कराये जाने के बाद माकपॉल कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं । इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में ईएलसी चौक छिंदवाड़ा स्थित जिला ईव्हीएम वेयर हाउस में 14 फरवरी 2024 को प्रात: 8 बजे से ईव्हीएम मशीनों का माकपॉल कार्य प्रारंभ होगा है जो कार्य समाप्ति तक चलेगा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव से अनुरोध किया गया है कि ईव्हीएम मशीनों का माकपॉल कार्य प्रारंभ होने से कार्य समाप्ति तक स्वयं अथवा अधिकृत प्रतिनिधियों को पहचान पत्र जारी कराकर माकपॉल का कार्य करायें।