लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत निर्वाचन व्यय के लिये दर सूची निर्धारण पर चर्चा की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये हैं । साथ ही सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से भी इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है ।
