राज्य शासन की जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्था द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन के लिये कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जिले के 143 पी.वी.टी.जी.ग्रामों में निवासरत भारिया जनजाति के प्रत्येक व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र बनाकर वितरित किये जाने का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है ।