राष्ट्रीय रोड साइकलिंग प्रतियोगिता के लिये खेल परिसर तामिया के 3 विद्यार्थियों का चयन ======================= सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येंद्र सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में विभाग को लगातार खेलों में उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं । इस तारतम्य में जिले के खेल परिसर तामिया के 3 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर की रोड साइकलिंग प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ है । यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 से 12 फरवरी 2024 तक झारखंड राज्य के रांची में होगी । जनजातीय कार्य विभाग के जिला कीड़ा प्रभारी श्री अनुरोध शर्मा ने बताया कि रोड साइकलिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये खेल परिसर तामिया के खिलाड़ी सर्वरी यश उईके/राजेंद्र, लोकेश्वर नर्रे/सूरजभान व शिव कुमार/शिवराज का चयन किया गया है तथा लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा मध्यप्रदेश दल के मैनेजर के रूप में खेल परिसर तामिया के श्री मोहसिन खान को चुना गया है । उन्होंने बताया कि इससे पूर्व श्री मोहसिन खान जनजातीय कार्य विभाग के प्रशिक्षक के रूप में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ सम्मिलित हुए थे। सभी खिलाड़ी और मैनेजर 1 से 6 फरवरी तक इंदौर में शिविर में सम्मिलित हो रहे हैं जो सघन प्रशिक्षण के बाद रांची झारखंड में प्रतियोगिता के लिये रवाना होंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री मरकाम व सहायक संचालक श्री उमेश सातनकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तामिया श्री प्रकाश कलंबे, प्राचार्य सीएम राइस श्री बी.के.सानेर और सभी व्यायाम शिक्षकों ने खिलाड़ियों और तामिया के सभी व्यायाम शिक्षकों को बधाई दी है।
