संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में रिजर्व सहित 303 सेक्टर अधिकारी नियुक्त नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 4 फरवरी को ======================== कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा के 7 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 247 सेक्टर बनाकर रिजर्व सहित 303 सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है । इसमें रिजर्व सहित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जुन्नारदेव के 48, अमरवाड़ा के 65, चौरई के 39, सौंसर के 38, छिंदवाड़ा के 37, परासिया के 33 और पांढुर्णा के 43 सेक्टर अधिकारी शामिल हैं । नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों के लिये 4 फरवरी को दोपहर 12 से 2 बजे तक मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम छिंदवाड़ा में प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे द्वारा नियुक्त सभी सेक्टर अधिकारियों को प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।