प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री श्री लोधी का किया गया आत्मीय स्वागत और अभिनंदन ================================================= प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी के सर्किट हाउस छिंदवाड़ा पहुंचने पर कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अतिरिक्त कलेक्टर श्री के.सी.बोपचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह व एसडीएम श्री सुधीर जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और आम जन द्वारा पुष्पगुच्छ और पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया गया ।