अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और आवास सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित जनजातीय कार्य विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 में लिए एमपी टास पोर्टल पर अनुसूचित जाति/जनजाति पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत नवीन व नवीनीकरण और आवास सहायता योजना के अंतर्गत आगामी 31 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं । विद्यार्थीगण एमपी टास पीएमएस पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं । सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम ने जिले के सभी शाससकीय/अशासकीय महाविद्यालयों के संस्था प्रमुखों से अनुरोध किया है कि अपनी संस्था में अध्ययनरत अनुसूचित जाति व जनजाति पोस्ट पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति और आवास सहायता योजना के छात्र/छात्राओं को ऑनलाईन एम पी टास पीएमएस पोर्टल पर छात्रवृत्ति आवेदन भरवाने के लिये निर्देशित करें। साथ ही निर्धारित तिथि तक अनिवार्यत: डाटा अपलोड और सभी विद्यार्थियों से आवेदन कराना सुनिश्चित करें ।
