मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेज में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने यह आदेश घोषित कर दिया है उच्च शिक्षा विभाग ने भी नोटिफिकेशन जारी कर अवकाश की घोषणा कर दी है इसके पहले गुरुवार को मध्य प्रदेश के शासकीय कॉलेजों में आधे दिन का अवकाश घोषित किया था जिसके बाद अब छुट्टी को लेकर असमंजस्य की स्थिति बनी हुई थी कई स्कूलों के प्राचार्य ने स्कूल कॉलेज खोलने की बात कही थी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।